डीडी एजी ने किया बीज वितरण केंद्र का निरीक्षण : नेटवर्क में खराबी के चलते बीज वितरण में परेशानी

×
नेटवर्क में खराबी के चलते बीज वितरण में परेशानी

W3 Info

 अयोध्या के मिल्कीपुर में रवि सीजन में गेहूं बुवाई के लिए किसानों द्वारा बीज की खरीदारी जोरों पर है। सरकारी बीज वितरण केंद्रों पर इस बार सीधे अनुदानित बीज किसानों को मिल रहे हैं।

उन्नतशील एवं न्यूनतम मूल्य पर बीज मिलने के चलते बीज वितरण केंद्रों पर किसानों की भारी भीड़ पहुंच रही है। सरकारी बीज गोदाम पर बीज वितरण की हकीकत जाने के लिए उप कृषि निदेशक अयोध्या डीके कनौजिया ने बीज वितरण केंद्र मिल्कीपुर का अचौक निरीक्षण किया, तथा निदेशक ने किसानों से बातचीत कर पूछा की बीज प्राप्त करने में उन्हें कोई असुविधा तो नहीं रही है।

तथा उन्हें निर्धारित मूल्य पर बीज मिला या नहीं तथा बीज वितरण स्टॉक रजिस्टर का भी अवलोकन किया जिसमें सभी अभिलेख सही पाए गए। बीज वितरण प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि नेटवर्क में खराबी के चलते बीज वितरण के काम शाम 4 के बाद नहीं किया गया।

अन्य खबरे

Copyright © 2024 - 2025 W3 Info. All Rights Reserved.